वाराणसी।जनपद के राजातालाब तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जोगापुर, खालिसपुर, शिवरामपुर एवं अमिनी गांवों से विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु मुसहर समुदाय के लगभग 70 लोगों अपनी प्रमुख मांगों को लेकर तहसील पहुंचकर ज्ञापन सौपा। समुदाय के लोगों ने घरौनी एवं भूमि आवंटन की मांग को लेकर राजातालाब तहसील में आवेदन पत्र सौंपा।

समुदाय के लोगों ने अपनी मांगों को रखा तहसील अधिकारियों के समक्ष 

तहसील परिसर में समुदाय के लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान राजातालाब के तहसीलदार ने समुदाय के लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा और यथाशीघ्र समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी कारणवश संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते हैं तो वे स्वयं क्षेत्र में जाकर भूमि की जांच कराएंगे तथा पात्र परिवारों को घरौनी दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।इसके पश्चात समुदाय के लोगों ने उपजिलाधिकारी (SDM) राजातालाब को भी अपने-अपने आवेदन पत्र सौंपे और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।

उपस्थित महिलाएं

इस अवसर पर मुसहर समुदाय की महिलाओं में सुमन, लक्ष्मीना, सीता, प्रेमा, धर्मानी, कलावती, आशा, गुड्डी, उर्मिला, निर्मला, पूनम, काजल आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में नट समुदाय संघर्ष समिति के कार्यकर्ता सौरभ, राहुल, ज्योति, करण मुसहर, नेहा और कपिल भी उपस्थित रहे और समुदाय के लोगों के साथ मिलकर आवेदन प्रक्रिया में सहयोग किया।

नट समुदाय की मांगों को गंभीरता से ले सरकार-प्रेम नट

नट समुदाय संघर्ष समिति, बेलवा पिंडरा, वाराणसी के संयोजक प्रेम नट ने कहा कि सरकार इन समुदायों की मांग को गंभीरता से ले और इन समुदायों को घरौनी एवं भूमिहीन परिवारों को भूमि आवंटन करे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!