khabarilaal news desk:-

बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्य के दौरान रविवार को निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल की नींव से एक अज्ञात अधेड़ का निर्वस्त्र शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही फूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त एवं मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

बाउंड्रीवाल की निर्माण कार्य जारी,खोदी गई नींव में मजदूरों को दिखाई दिया शव

जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के तहत  नई बाउंड्रीवाल की निर्माण कार्य जारी है उसी खोदी गई नींव में मजदूरों को एक शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग अधेड़ बताई जा रही है और उसके शरीर पर कोई वस्त्र नहीं था।

मृतक की पहचान कराने का किया जा रहा प्रयास

फूलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल भवन बना रही कंपनी के कर्मचारियों एवं मजदूरों से भी शव की पहचान कराई गई, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी के मामलों की जानकारी भी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!