khabarilaal news desk:-


वाराणसी। जिले में पहली बार किसी विधानसभा में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का हुआ भव्य लोकार्पण। दक्षिणी विधानसभा के दुर्गाकुण्ड वार्ड के ब्राह्मनन्द नगर कालोनी में एक बड़े इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का शुभारम्भ हुआ।

शहर के बीच पहली बार खेल को प्रोत्साहित करने के लिए हुआ अनुपम प्रयास

खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें विश्वस्तरीय मंच देने के उद्देश्य से दुर्गाकुण्ड वार्ड में एक करोड़ तीस लाख की लागत से तैयार इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का रविवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने लोकार्पण किया। साथ ही कालोनी के पार्क ओपन जिम की भी शुरूआत हुई।

त्याधुनिक कोर्ट युवाओं व कालोनी के बच्चों के लिए साबित होगा मील का पत्थर

इस अवसर पर डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि यह अत्याधुनिक कोर्ट युवाओं व कालोनी के बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। प्रतिस्पर्धाओं की तैयारी के लिए उपयुक्त वातावरण मिलेगा। इस कोर्ट की खासियत यह है कि अब खिलाड़ी यहाँ रात्रिकालीन अभ्यास भी कर सकेंगे जिससे उनके ट्रेनिंग में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी। यह सुविधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में साबित होगी।

1.30 करोड़ के लागत से बने अत्याधुनिक इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ ने किया लोकार्पण

पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के एतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण हुएं, वही दूसरी ओर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रुप में पीएम मोदी के लगातार 12 वर्ष भी पूर्ण हुए। कहा कि देश व देशवासियों के लिए ये दोनो ही एतिहासिक  उपलब्धियां है। बैडमिंटन कोर्ट के अलावा कई सडक, पार्क, गलियां, विद्यालय, डीजिटल लाइब्रेरी का शिलान्यास/लोकार्पण हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से युवाओं को खेलने के प्रेरित करते रहते है। जिसका परिणाम है कि आज देश के युवा दुनियां भर में देश का नाम रोशन कर रहे है। कहा कि इस बैडमिंटन कोर्ट से स्थानीय खिलाडियों को तो लाभ मिलेगा ही साथ ही लोगों को फिट रहने में सहयोगी होगा। विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने आगे कहा कि दक्षिणी विधानसभा में बहुत सारे ऐसे कार्य हुए है जो विकास के पैमाने पर मिल का पत्थर साबित हुए है । 

कोर्ट पर उतरे विधायक, लगाए शाट

औपचारिक उद्घाटन के बाद नजारा अलग देखने को मिला। पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ ने स्वयं रैकेट थामकर कोर्ट पर हाथ आजमाया। बैडमिंटन खेलकर कोर्ट की उन्नत तकनीकी सुविधाओं व फ्लोरिंग की गुणवत्ता को परखा। वहाँ उपस्थित लोगों तालियाँ बजाकर अपने जनप्रतिनिधि का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक डा. नीलकंठ तिवारी ने वार्ड में अन्य कई विकास की योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण भी किया जिसकी लागत मूल्य लगभग 7 करोड़ है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी पंडित प्रमोद कुमार मिश्रा ने व स्वागत स्थानीय पार्षद अक्षयबर सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मंडल प्रभारी डा वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया । लोकार्पण कार्यक्रम का संयोजन रतन देव सिंह ने किया। 

इस मौक़े पर उपस्थित रहे लोग

इस मौक़े पर महानगर उपाध्यक्ष डॉ आलोक श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, जिला मंत्री दिलीप साहनी ,विधानसभा के तीनों मंडल अध्यक्ष कमशः राजीव सिंह 'डब्बू', बबलू सेठ, तारकेश्वर गुप्ता 'बंटी' सहित क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ जन आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!