Khabarilaal news desk 

वाराणसी ।संगीता सिल्क क्रिएशन, केशरीपुर, लोहता, वाराणसी में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का आयोजन केंद्रीय रेशम बोर्ड, वाराणसी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक-डी एवं कार्यालय प्रमुख डॉ. देबासिश चट्टोपाध्याय ने सभी आमंत्रित बुनकरों एवं अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने रख अपने विचार

इस अवसर पर सहायक निदेशक, रेशम (DoS), वाराणसी तथा श्री विशाल सिंह, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, वाराणसी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।संगीता सिल्क क्रिएशन के प्रोपराइटर श्री विशाल कुमार, तथा लघु उद्योग भारती से श्री शैलेश सिंह एवं श्री सर्वेश श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।

विभिन्न तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करते हुए एक पीपीटी की दी गई प्रस्तुति

डॉ. देबासिश चट्टोपाध्याय ने केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पोस्ट ककून सेक्टर में की गई विभिन्न तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करते हुए एक पीपीटी की प्रस्तुति दी तथा कई वीडियो के माध्यम से तकनीकी विकासों का विस्तृत प्रदर्शन किया।

सफलता पूर्वक कार्यक्रम का हुआ समापन

कार्यक्रम में उपस्थित बुनकरों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से नई तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की और इस प्रकार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!