वाराणसी। सीबीएसई द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल, सुसुवाही के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
शत-प्रतिशत मिली सफलता
परीक्षा परिणाम में आदित्य सिंह यादव ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हर्ष विश्वकर्मा ने 91 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयुष आनंद एवं सक्षम पाल ने 90.8 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का प्रमाण
इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 से 100 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।
विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए की गई कामना
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय, प्रबंधक श्री राजेश कुमार राय एवं उप प्रबंधक श्री प्रवीण राय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments (0)