khabarilaal news desk

वाराणसी। 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय द्वारा स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, बनपुरवा रमना वाराणसी में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के दूसरे दिन कैंप कमांडेंट कर्नल अमर सिंह (सेना मेडल) ने कैडेटों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) आज के समय में युवाओं के भीतर राष्ट्रप्रेम, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त मंच है।

शिविर के दौरान कैडेटों को सैनिक प्रशिक्षण के अंतर्गत फायरिंग, योग एवं ड्रिल की विशेष ट्रेनिंग

कर्नल अमर सिंह ने कहा कि शिविर के दौरान कैडेटों को सैनिक प्रशिक्षण के अंतर्गत फायरिंग, योग एवं ड्रिल की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही कैंप में रहने की व्यवस्था, ले-आउट एवं विभिन्न सैन्य गतिविधियों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौसम और परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालना ही कैंप जीवन की वास्तविक सार्थकता है।

प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के लगभग 550 कैडेट कर रहे हैं प्रतिभाग

उन्होंने कैडेटों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि कोई कैडेट एनसीसी प्रशिक्षण को पूरी लगन और अनुशासन के साथ आत्मसात कर लेता है, तो भविष्य में सेना भर्ती सहित अन्य क्षेत्रों में भी उसका जीवन सफल और अनुशासित बन सकता है।कैंप की गतिविधियों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता, खेलकूद, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, बेस्ट कैडेट चयन एवं फायरिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के लगभग 550 कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर का आयोजन 15 मई से 24 मई 2026 तक किया जाएगा।

बटालियन के समस्त पीआई एवं सिविल स्टाफ रहे उपस्थित

इस अवसर पर एओ कर्नल सुखबीर पूनिया, कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, कैप्टन सत्यमूर्ति ओझा, कैप्टन कामेश सिंह, चीफ ऑफिसर अशोक त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट हवलदार यादव, सेकेंड ऑफिसर सचिन सिंह यादव, सूबेदार मेजर तेज बदर थापा, ट्रेनिंग जेसीओ भूपेंद्र सिंह, बीएचएम भरत, मिलन थापा, सूबेदार चंद्रशेखर, परमजीत सिंह, संजय कुशवाहा, रितेश, ओम गुरूंग सहित बटालियन के समस्त पीआई एवं सिविल स्टाफ उपस्थित रहे।

विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कैडेट ले रहे हैं भाग

शिविर में सनबीम स्कूल मुगलसराय, स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, सकलडीहा इंटर कॉलेज, एलबीएस डिग्री कॉलेज, एचडीसी जमानियां, गहमर इंटर कॉलेज, एसकेबीएम दिलदारनगर, नगर इंटर कॉलेज मुगलसराय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कैडेट भाग ले रहे हैं।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!