नेपाल।नई सरकार का गठन होने के बाद है बालेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है। इसके साथ ही साथ नए मंत्रिमंडल का भी गठन कर ऐलान कर दिया गया है।गठन के बाद कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी नए चेहरों को सौंपी गई है।

युवा और अहम चेहरों को सौंपी गई जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार नई सरकार में स्वर्णिम वाग्ले को वित्त मंत्रालय,वही सुधन गुरंग को गृह मंत्रालय और शिशिर खनाल को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौपी गई है। जबकि सुनील लम्साल को भौतिक अवसंरचना, परिवहन एवं शहरी विकास मंत्रालय और बिक्रम तिमिल्सिना को सूचना एवं संचार मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।

बताते चलें कि दीपक शाह को श्रम एवं रोजगार, प्रतिभा रावल को संघीय मामलों एवं सामान्य प्रशासन, गणेश पौडेल को संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। निशा मेहता को स्वास्थ्य, जनसंख्या एवं जल आपूर्ति मंत्रालय, सस्मित पोखरेल को शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं खेल मंत्रालय और सोबिता गौतम को कानून, न्याय एवं संसदीय कार्य मंत्रालय सौंपा गया है।

ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्रालय बिराज भक्त श्रेष्ठा को दिया गया है, जबकि गीता चौधरी को कृषि, पशुपालन, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय और सीता बदी को महिला, बाल एवं वरिष्ठ नागरिक मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!