वाराणसी।प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र ‘ दयालु’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता के एक नए युग में प्रवेश करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धियों का साक्षी बन रहा है। “नया उत्तर प्रदेश” अब केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि तेजी से साकार होती हुई सशक्त वास्तविकता है।

बंगाल चुनाव से लौटकर मंत्री ने उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा

मंत्री डा. मिश्र शनिवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी अभियान से काशी लौटने के बाद महमूरगंज स्थित अपने कैम्प कार्यालय में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। 

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक कदम

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण का उद्घाटन तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का साकार होना, उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

विपक्ष पर जमकर बरसे डा दयाशंकर मिश्र दयालु

डा. दयाशंकर मिश्र ‘ दयालु’ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा की नीतियों व लापरवाही के कारण यह महत्वपूर्ण परियोजना वर्षों तक लंबित रही। लेकिन वर्तमान सरकार की स्पष्ट नीयत, मजबूत इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व के चलते आज यह सपना साकार हो पाया है।

निवेश, व्यापार और रोजगार के नए द्वार खोलेगा विश्वस्तरीय एयरपोर्ट

उन्होंने आगे कहा कि यह विश्वस्तरीय एयरपोर्ट न केवल उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा, बल्कि निवेश, व्यापार और रोजगार के असीम अवसर भी उत्पन्न करेगा। इससे प्रदेश वैश्विक स्तर पर एक मजबूत आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित होगा। 

पूर्ववर्ती सरकारों की लापरवाही से अटका प्रोजेक्ट, अब तेज़ी से सपना हो रहा साकार

मंत्री ने इस गौरवपूर्ण अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, सभी जनप्रतिनिधियों एवं इस परियोजना को साकार करने में योगदान देने वाले किसान बंधुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मंत्री के पीआरओ गौरव राठी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!