khabarilaal news desk:-
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर में सत्र 2026-27 हेतु स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश काउन्सिलिंग 27 जून से चल रही है, जो 23 जुलाई तक चलेगी।प्रवेश सेल उपसमन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि 06 जुलाई को बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन एवं बी.कॉम. रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट की प्रवेश काउन्सिलिंग वाणिज्य एवं प्रबन्ध शास्त्र संकाय में होगी।
अद्यतन प्रमाण पत्र सहित 06 जुलाई तिथि को पूर्वाह्न 10:30 बजे से निर्धारित स्थान पर काउन्सिलिंग हेतु होगें उपस्थित
प्रो. कामिल ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिनको ई-मेल पर लिंक भेजा गया है वे गेट पास के साथ अपने मूल प्रमाण पत्रों, सभी की एक सेट फोटो स्टेट, स्वयं की 02 स्टाम्प साइज फोटो अपनी कटेगरी का अद्यतन प्रमाण पत्र सहित 06 जुलाई तिथि को पूर्वाह्न 10:30 बजे से निर्धारित स्थान पर काउन्सिलिंग हेतु उपस्थित होगें।
मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड
मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है, अभ्यर्थी उसका अवलोकन कर गेट पास डाउनलोड कर सकता है। अभ्यर्थियों को काउन्सिलिंग के बाद निर्धारित शुल्क उसी दिन ऑनलाइन (पे.टी.एम., गूगल पे, डेबिट कार्ड, यू.पी.आई. आदि) के द्वारा जमा करना अनिवार्य होगा।
बी.एस-सी. इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटालिटी ऑपरेशन्स पाठ्यक्रम के छूटे हुए अभ्यर्थियों की काउन्सिलिंग भी सम्पन्न
प्रो. कामिल ने बताया कि शनिवार को बी.एस-सी. इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटालिटी ऑपरेशन्स पाठ्यक्रम के छूटे हुए अभ्यर्थियों की काउन्सिलिंग भी सम्पन्न की गई। इस पाठ्यक्रम में अब कुल 39 अभ्यर्थियों ने प्रवेश ले लिया है। उन्होंने कहा कि प्रवेश से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिये अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहे क्योंकि प्रवेश काउन्सिलिंग से सम्बन्धित सूचना ईमेल या एसएमएस के माध्यम से मात्र दी जायेगी।
Comments (0)