वाराणसी। विधानसभा पिण्डरा के भदेवली गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शिक्षक रमेश चंद भारती व उनकी पत्नी चमेला देवी की मौत हो गई थी।इसी क्रम में रविवार को पिंडरा विधायक ने मृतक दम्पति के घर पहुंच कर मुख्यमंत्री आपदा राहत निधि से 8 लाख रुपये स्वीकृत प्रमाण पत्र परिजन को सौपा।

विधायक ने दम्पति की मौत पर व्यक्त की शोक संवेदना 

बताते चलें कि रविवार को अपराह्न बाद पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह, एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ,नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव , बीईओ विजय प्रकाश यादव मृतक के घर पहुचे और परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी लेने के साथ शोक संवेदना व्यक्त की। 

स्वीकृति पत्र लेने के दौरान मौजूद लोगों की आंखें हुई नम

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शोक संदेश को पढ़कर सुनाया और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान मुख्यमंत्री आपदा राहत निधि से स्वीकृत दोनो मृत दम्पति के पुत्र विशेष भारती को 8 लाख रुपए के स्वीकृत पत्र विधायक व अधिकारियों द्वारा सौपा गया।इस दौरान उपस्थित शिक्षको व गणमान्य लोगों व परिजनों की आंखे नम हो गई। 

आकाशीय बिजली से झुलसी किशोरी से भी मिले विधायक 

इसके पश्चात आकाशीय बिजली से झुलसे लोगों को मिलकर उनका स्वास्थ्य जाना। सिंधोरा स्थित एक अस्पताल में भरती जाठी निवासी सुरेश चौहान के पुत्री मनीता से मिलकर हालचाल लिया।

इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति 

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, अभिषेक राजपूत, मण्डल अध्यक्ष बसन्त उपाध्याय, सोमनाथ सिंह,तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष उदयनाथ भारती, शिक्षक योगेंद्र पाल समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery