वाराणसी।परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन को बढ़ाने व शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं को जन जन तक पहुचाने के लिए गुरुवार को बीईओ पिंडरा ने प्राथमिक विद्यालय जाठी में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली को रवाना किया।
जाठी में अभिभावकों को किया जागरूक
इसके पूर्व अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए बीईओ अखिलेश यादव ने कहाकि परिषदीय स्कूल स्मार्ट हो रहे और निजी स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। स्कूलों में बच्चो का नामांकन कराए अच्छा नागरिक बनाने की जिम्मेदारी हमारे शिक्षक निभाएंगे।इसके पूर्व रैली को रवाना किया जो गांव में भ्रमण कर लोगों को जगरुक किया।
अभिभावक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस दौरान ग्राम प्रधान नागेंद्र वर्मा, प्रधानाध्यपक अखिलेश कुमार, वंशराज यादव,योगेंद्र पाल, अवनीश यादव व हर्षित श्रीवास्तव समेत अनेक शिक्षक व अभिभावकगण उपस्थित रहे।इसके अलावा विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय गजोखर, मुर्दी, सराय शेखलार्ड, देवराई, तिवारीपुर, खालिसपुर, कम्पोजिट विद्यालय जगदीशपुर, मरुई समेत अनेक विद्यालयों स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल कर शिक्षा के प्रति जागरुक किया गया।
Comments (0)