khabarilaal news desk
वाराणसी | अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने सभी नर्सिंग कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो अपनी सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता से मरीजों को नया जीवन देने का कार्य करती हैं।
मरीजों की देखभाल में नर्सों की भूमिका अतुलनीय
उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल में नर्सों की भूमिका अतुलनीय है। कठिन परिस्थितियों में भी नर्सिंग स्टाफ पूरी निष्ठा और मानवता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।
नर्सिंग क्षेत्र के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही प्रदेश सरकार
डॉ. दयालु ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ नर्सिंग क्षेत्र के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी नर्सों के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
Link Copied to Clipboard!
Comments (0)