khabarilaal news desk
भा.कृ.अनु.प.-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम 2026-27 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये राजभाषा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सहायक निदेशक (राजभाषा) श्री अभिनव प्रकाश ने अधिकारियों को संविधान के राजभाषा संबंधी प्रावधानों, राजभाषा अधिनियम एवं वार्षिक कार्यक्रम 2026-27 की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि आने वाले दिनों में संस्थान सभी कार्मिकों के सहयोग से राजभाषा के क्षेत्र में मानक स्थापित करने हेतु कार्य करेगा।
सर्वांगीण विकास करने के लिए राजभाषा का सफल कार्यान्वयन एक अनिवार्य शर्त
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि सभी वैज्ञानिक/अधिकारी अपना सभी प्रशासनिक कार्य हिन्दी में करें एवं पी.एम.ई. अध्यक्ष एवं प्रशासनिक अधिकारी को राजभाषा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया। डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि संस्थान का सर्वांगीण विकास करने के लिए राजभाषा का सफल कार्यान्वयन एक अनिवार्य शर्त है।
अनुभागों को राजभाषा हिन्दी में अधिक से अधिक कार्य करने हेतु किया जाये प्रोत्साहित
संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी श्री बलवीर सिंह ने कहा कि संस्थान के सभी अनुभागों को राजभाषा हिन्दी में अधिक से अधिक कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया तथा सरकार की राजभाषा नीति का अनुपालन करने पर बल दिया। राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य डॉ. रामेश्वर सिंह ने राजभाषा कार्यान्वयन में आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र के अधिकारी हुए शामिल
धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आत्मानंद त्रिपाठी ने किया एवं संचालन श्री अभिनव प्रकाश द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अनंत बहादुर सिंह, डॉ. इन्दीवर प्रसाद, डॉ. धनंजय प्रताप सिंह, डॉ. भुवनेश्वरी एस सहित संस्थान के समस्त वैज्ञानिक, अधिकारी एवं कर्मचारी तथा क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र के अधिकारी शामिल हुए।
Comments (0)