khabarilaal news desk:-

वाराणसी। हरहुआ विकासखंड के ग्राम मंशापूर में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बिजली के खंभों पर नई विद्युत केबल खींचने का कार्य शुरू कराया गया। यह कार्य अजगरा विधानसभा के मंडल महामंत्री उत्सव सिंह (छोटू) की पहल पर बिजली विभाग द्वारा कराया जा रहा है।

क्षेत्र में लंबे समय से बिजली आपूर्ति एवं लाइन संबंधी  बनी हुई थीं समस्याएं

ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से बिजली आपूर्ति एवं लाइन संबंधी समस्याएं बनी हुई थीं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंडल महामंत्री उत्सव सिंह (छोटू) ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खंभों पर नई केबल डालने का कार्य शुरू किया।

जनता को बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता उत्सव सिंह

उत्सव सिंह (छोटू) ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों के लिए वे आगे भी लगातार प्रयास करते रहेंगे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!