khabarilaal nes desk
वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत आयर में पंचायत भवन परिसर में विशेष पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों को विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया तथा सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में इन लोगो की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश मौर्य उर्फ भीम मौर्य, प्राविधिक सहायक कृष्ण कुमार मौर्य, ग्राम विकास अधिकारी संजय कुमार सोनकर, पंचायत सहायक सर्वेश कुमार पटेल एवं रोजगार सेवक सोनखर प्रसाद ने पौधारोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक-सूर्य प्रकाश मौर्य उर्फ भीम मौर्य
मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए
संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प
संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम से ग्राम पंचायत आयर में हरित वातावरण को बढ़ावा देने का सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।
Comments (0)