khabarilaal news desk:-
वाराणसी |जनपद के चिरईगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अन्तर्गत मातृ-शिशु कल्याण उपकेन्द्र एवं आयुष्मान आरोग्य मन्दिर कादीपुर खुर्द पर तैनात एएनएम की लापरवाही व जानकारी के अभाव में शिशुओं को बीसीजी वैक्सीन की जगह एमआर (मिजिल्स रुबेला) का टीका लगा दिया गया।बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि गलत टीकाकरण के चलते एक महीने के शिशु (लड़की) की मौत हो गयी जबकि एक लड़की व एक लड़के की हालत गम्भीर बनी हुई है।
टीकाकरण केंद्र से वापस लौटे अभिभावक, टीकाकरण से किया इनकार
उल्लेखनीय है कि बीते 20 जून को उपकेन्द्र पर टीका करण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की लिस्ट के अनुसार उस दिन एक दर्जन बच्चों व दो गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाना प्रस्तावित था। उपरोक्त उपकेन्द्र पर तैनात एएनएम ने सभी लाभार्थियों का टीकाकरण किया।लिस्ट के अनुसार शाहपुर की मधू देवी (पत्नी भुल्लन राजभर) को 18 मई लड़की हुई, कुसुम देवी (पत्नी सुशील राजभर) के यहां बीते 15 मई को लड़की का जन्म हुआ साथ ही सीमा देवी पत्नी महावीर के यहां 3 जून को लड़के को भी टीका लगाया गया।
एएनएम की ग़लती या कम जानकारी के चलते यह हुई घटना
परिजनों ने बताया कि एएनएम की ग़लती या कम जानकारी के चलते यह घटना हुई घर जाते ही तीनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी सभी लोगों ने बच्चों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराकर उपचार शुरू किया।बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान मधु देवी पत्नी भुल्लन के बेटी की मौत हो गई जबकि अन्यदोनों का उपचार चल रहा है जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
पल्स पोलियों अभियान के चलते लिस्ट के अनुसार एक दर्जन बच्चों और दो गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाना था।
अभिभावकों ने किया टीकाकरण से इनकार-
उक्त प्रकरण में अभिभावकों का कहना है कि पहले की घटना से सबक लेते हुए एएनएम
के साथ उनका लड़का आया था जो लिस्ट में अंकित बच्चों को लगने वाले टीका उनके नाम के सामने मोटी और पतली शीशी लिखकर संकेत दे रहा था।यह देखकर और एएनएम की कम जानकारी देख अभिभावक टीकाकरण से इनकार करते हुए अपने बच्चों को लेकर वापस चले गये। अभिभावकों ने बताया कि नौकरी के काफी दिनों बाद एएनएम की पोस्टिंग हुई है इसलिए उसे कोई जानकारी नहीं है।उसकी बिना ट्रेनिंग यहां पोस्टिंग रहने से अप्रिय घटनाओं के साथ बच्चों की जान को खतरा बना रहेगा।
एएनएम का मोबाइल कवरेज क्षेत्र के बाहर-
घटना के सम्बंध मे एएनएम से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल कवरेज क्षेत्र के बाहर था।जबकि पीएचसी प्रभारी डा. राजनाथ राम ने बताया मैंने आज ही कार्यभार ग्रहण किया है,घटना के सम्बंध में पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
Comments (0)