Khabarilaal news desk
वाराणसी। राजकीय कृषि रक्षा इकाई हरहुआ परिसर में भारत सरकार द्वारा विकसित एकीकृत कीटनाशी प्रबंधन पद्धति (IPMS) पोर्टल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें विकासखंड हरहुआ के कीटनाशी विनिर्माताओं और विक्रेताओं ने भाग लिया।
सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) ने प्रतिभागियों को IPMS पोर्टल के संबंध में विस्तृत जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) कुंदन सिंह ने प्रतिभागियों को IPMS पोर्टल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी से पोर्टल पर पंजीकरण करने और कीटनाशकों के उत्पादन, वितरण, बिक्री के स्टॉक तथा वितरण की सूचना नियमित रूप से भरने की अपील की।
पोर्टल इन लक्ष्यों को प्राप्त करने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका
कीटनाशी निरीक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कीटनाशकों के उपयोग पर निगरानी और पारदर्शिता बढ़ाने के भारत सरकार के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल इन लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति
इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में प्रभारी राजकीय कृषि रक्षा इकाई नवीन उपाध्याय और कृष्ण कुमार की विशेष भूमिका रही। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) देवेंद्र पांडे भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Comments (0)