वाराणसी।एस आर प्लैटिनम इंग्लिश स्कूल, हरहुआ, वाराणसी में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सम्मान समारोह का आयोजित किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मुख्य अतिथि विवेकानंद द्विवेदी, चौकी प्रभारी हरहुआ ने छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यालयों में इस तरह के महत्वपूर्ण आयोजन से छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशलेन्द्र नारायण सिंह, प्रबंध निदेशक, एस आर प्लैटिनम इंग्लिश स्कूल ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता आप सभी को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। यह प्रतियोगिता न केवल इस विद्यालय के लिए बल्कि पूरे समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

इस अवसर पर क्रिकेट, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी और बैडमिंटन आदि में कुल 220 विजेताओं को सम्मानित किया गया। क्रिकेट में शुभम पांडे, रौनक, सोनाक्षी, अभिषेक पांडे और शिवा का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा।

धन्यवाद ज्ञापन सहायक निदेशक देवान्श राय ने दिया। प्रधानाचार्य आर पी सिंह, खेल प्रशिक्षक कृष्ण कुमार सिंह और नरेंद्र यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery