वाराणसी। समाज कार्य विभाग,MGKVP में शुक्रवार को जैनम जीविका फाउंडेशन तथा स्पीड ऑर्गेनाइजेशन, नई दिल्ली द्वारा इंटर्नशिप प्रोग्राम का अनुस्थापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

जैनम जीविका फाउंडेशन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की दी गई जानकारी

जैनम जीविका फाउंडेशन के कंट्री हेड आउटरीच सौरभ सोनकर एवं स्पीड ऑर्गेनाइजेशन के अवधेश द्वारा संस्था में चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की, जिसमें इंटर्नशिप प्रोग्राम प्रमुख रहा साथ ही अन्य कार्यक्रमों के भी जानकारी दी और यह बताया कि यह इंटर्नशिप पेड इंटर्नशिप के रूप में रहेगी।

संस्था के कार्यों को अन्य जिले में भी दिया जाएगा विस्तार 

विद्यार्थियों को संस्था के कार्य क्षेत्र कानपुर, लखनऊ, मथुरा तथा दिल्ली में कार्य करना होगा।समाज कार्य विभाग की अध्यक्ष प्रो. वंदना सिन्हा ने प्रखंड व्यावहारिक कार्य में आ रही समस्याओं तथा उसके समाधानों की बातें विद्यार्थियों से की। 

इन लोगों की रही उपस्थिति 

इस अवसर पर ब्लॉक फील्ड वर्क के समन्वयक प्रो. अनिल कुमार चौधरी, व्यावहारिक कार्य निदेशक प्रो. भावना वर्मा, प्रो. शैला परवीन, प्रो. निमिषा गुप्ता, प्रो. चंद्रशेखर तथा डॉ. भारती कुरील के साथ समाज कार्य के सामुदायिक विकास तथा चिकित्सीय समाज कार्य एवं अपराधी सुधार प्रशासन के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!