वाराणसी। विकासखंड हरहुआ के चांदपुर उदयपुर स्थित एक होटल में रूंगटा स्टील एवं मूनआइस मार्केटर्स एंड कंसलटेंट द्वारा डीलर मीट का आयोजन किया गया जिसमें 200 से अधिक डॉलर बंधुओं के द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई।

इस दौरान रूंगटा स्टील के संयुक्त उपाध्यक्ष एवं हेड (sales and marketing) अरविंद कुमार, सीनियर जनरल मैनेजर आलोक दास तथा असिस्टेंट जनरल मैनेजर गौरव पाण्डेय मौजूद रहे। वहीं मूनआइस मार्केटर्स एंड कंसलटेंट (वाराणसी जोन के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर) की ओर से आदित्य सिंह ने ने डीलर बंधुओं को संबोधित किया। 

कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों ने रूंगटा टीएमटी बार की गुणवत्ता और विशेषताओं की जानकारी साझा की। साथ ही व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करते हुए डीलर्स को नए अवसरों और बाजार की संभावनाओं से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर अरविंद कुमार ने अपने संबोधन में रूंगटा स्टील सरिया की गुणवत्ता पर प्रकाश डालते हुए भवन निर्माण से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी दी और डीलर्स को जागरूक किया। अरविंद कुमार ने बताया कि इस तरह के आयोजन डीलर्स और व्यापार को नई दिशा मिलती है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!