khabarilaal news desk

वाराणसी | इटहां ग्राम सभा में उस समय हड़कंप मच गया, जब कुड़ी नाले के पास स्थित वन विभाग के क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ के नीचे पाया गया। मृतक की पहचान इटहां निवासी राजकुमार (पुत्र महेंद्र) के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटिंग का कार्य करता था।

मृतक के गले में लगा हुआ था गमछे का फंदा

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह जब ग्रामीण क्षेत्र से गुजर रहे थे, तब उन्होंने वन विभाग के इलाके में एक शीशम के पेड़ के नीचे राजकुमार की लाश देखी। मृतक के गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था। यह दृश्य देखते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई और तुरंत इसकी सूचना आपातकालीन सेवा डायल 112 को दी गई।

साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और बड़ागांव थाने की पुलिस बल के साथ हलका प्रभारी कौशलेंद्रधर दूबे तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को अपने नियंत्रण में लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।"

मौके पर ग्राम प्रधान इटहा चंदू यादव ने भरवाया पंचनामा  

बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है, पुलिस इन सभी पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!