वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां एक विमान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री ने उड़ान के दौरान इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की।

लैंडिंग से कुछ मिनट पहले यह खतरनाक घटना आई सामने

बताते चलें कि यह घटना शनिवार देर रात की है, जब इंडिगो की फ्लाइट बेंगलुरु से वाराणसी के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि उड़ान अपने अंतिम चरण में थी और लैंडिंग से कुछ ही मिनट पहले यह खतरनाक घटना सामने आई।

विमान यात्री ने पहले भी कर चुका था गेट खोलने का प्रयास 

मिली जानकारी के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही संबंधित यात्री ने पहली बार इमरजेंसी गेट से छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। हालांकि, उस समय क्रू मेंबर्स ने स्थिति को संभालते हुए यात्री को समझा-बुझाकर शांत करा दिया।

यात्री के गेट खोलने के प्रयास के दौरान 500 फीट की ऊंचाई पर थी विमान

लेकिन मामला तब गंभीर हो गया, जब वाराणसी पहुंचने से ठीक पहले, करीब 500 फीट की ऊंचाई पर, उसी यात्री ने एक बार फिर गेट खोलने की कोशिश की। इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों के बीच घबराहट फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पायलट ने विमान की लैंडिंग टाल विमान को ले गया ऊपर हवा में 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए लैंडिंग टाल दी और विमान को दोबारा ऊपर ले गए। कुछ देर बाद स्थिति नियंत्रण में आने पर विमान को सुरक्षित तरीके से उतारा गया।

रात करीब 10:35 बजे विमान की हुई सुरक्षित लैंडिंग 

रात करीब 10:35 बजे जैसे ही विमान सुरक्षित लैंड हुआ, सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। आरोपी यात्री को हिरासत में लेकर संबंधित अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।

पूछताछ के दौरान यात्री ने दावा किया कि वह किसी ‘अदृश्य शक्ति’ के प्रभाव में था

पूछताछ के दौरान यात्री ने दावा किया कि वह किसी ‘अदृश्य शक्ति’ के प्रभाव में था और उसे अपने इस कृत्य का कारण समझ नहीं आ रहा था। बाद में उसने बताया कि वह कढ़ाई का काम करता है और यात्रा से लौट रहा था।

पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस ने एयरलाइन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!