Khabarilaal news desk
वाराणसी --न्याय को सरल, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से आम जन तक पहुंचाने तथा आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से विवादों का शांतिपूर्ण निस्तारण कराने के उद्देश्य से मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन में समाधान समारोह 2026 के अंतर्गत संपूर्ण भारत वर्ष में विशेष लोक अदालत अभियान संचालित किया जा रहा है।
21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन
इस अभियान के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों का निस्तारण सुलह एवं समझौते के आधार पर किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी हितेश अग्रवाल ने बताया कि जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला के निर्देशन में न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से दिनांक 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में निस्तारित किए जाने का किया जाएगा प्रयास
इस आयोजन में ऐसे वाद जो सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं तथा जिनमे समझौते की संभावना है। उन्हें आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निस्तारित किए जाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाधान समारोह 2026 का उद्देश्य केवल वादों का निस्तारण कराना ही नहीं बल्कि पक्षकारों के मध्य आपसी संबंधों को बनाए रखते हुए त्वरित, सस्ता एवं सरल न्याय उपलब्ध कराना भी है।
विशेष लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को वर्षों तक न्यायालय के चक्कर लगाने से मिलेगा राहत
विशेष लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को वर्षों तक न्यायालय के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी तथा समय एवं धन दोनों की बचत भी होगी। समाधान समारोह 2026 (विशेष लोक अदालत) में शामिल होने हेतु पक्षकार को सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.sci.gov.in)पर उपलब्ध गूगल फार्म लिंक (https://form.gle/pRWbif6w APrcgMsZ8) पर मांगी गयी विवरण भरना आवश्यक होगा।
गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित
गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।हर प्रकार की सहायता के लिए निम्न नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है। समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) हेतु बनाए गये वन स्टाप (वार रूम) इंचार्ज का सम्पर्क नंबर-011-23115652, 011-23116464 है।2- सीआरपी निदेशक का सम्पर्क नम्बर-011-23115652,011-23116465 है।3-वन स्टाप सेंटर (कक्ष संख्या- 806,808 भी ब्लाक अतिरिक्त भवन परिसर सर्वोच्च न्यायालय) लैण्डलाइन नम्बर -011-23116464,ईमेल-speciallokadalat2026@sci.nic.in) है।
Comments (0)