वाराणसी ।धार्मिक नगरी काशी में बॉलीवुड की धड़कन और ड्रीम गर्ल्स के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का आगमन हुआ। अपने परिवार के साथ काशी पहुंचीं माधुरी का बाबतपुर एयरपोर्ट पर पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट पर पारंपरिक तरीके से किया गया स्वागत
बताते चलें कि माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ. श्रीराम नेने और बच्चों के साथ निजी विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचीं हुई थी।एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए खास तैयारियां की गई थीं। जैसे ही माधुरी टर्मिनल से बाहर आईं, प्रशंसकों की भारी भीड़ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फूलों की वर्षा और जयकारों के बीच अभिनेत्री ने हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन किया।
बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद
वाराणसी पहुंचने के बाद माधुरी दीक्षित सीधे काशी के विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर गईं, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन और विधिवत पूजन किया।इसके बाद उन्होंने गंगा तट पर समय बिताया और विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का दिव्य नजारा देखा।
क्रूस पर सवार होकर गंगा में विहार कालिया आनंद
बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने नाव (क्रूज) पर सवार होकर गंगा की सुंदरता का भी आनंद लिया और काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस किया।"बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का काशी दौरा न सिर्फ उनके लिए बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी बेहद खास रहा। धर्म और आस्था के इस संगम में उनका यह सफर यादगार साबित होगा।फिलहाल, वाराणसी से यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Comments (0)