दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देश में लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया वहीं उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर अंकुश नहीं लगा तो भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
पेट्रोलियम मंत्री ने स्पष्ट कहाकि भारत सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है।उन्होंने अफवाह फैलाने और पैनिक स्थिति पैदा करने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि यह सही नहीं है।
पेट्रोलियम मंत्री ने अफवाहों से बचने कि की अपील
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने आम जनता से अपील की कि वे सिर्फ आधिकारिक स्रोतों की जानकारी पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि की गई खबरों पर विश्वास न करें।हरदीप सिंह पुरी का यह बयान उन लोगों के लिए स्पष्ट चेतावनी है जो लॉकडाउन जैसी अफवाहें फैला रहे हैं।
Link Copied to Clipboard!
Comments (0)