वाराणसी।फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आयी और मुकदमा दर्ज कार जांच में जुट गई है। यह घटना 2 अप्रैल की बताई जा रही है, जबकि परिजनों ने 5 अप्रैल को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

2 अप्रैल को घर से कठिरांव बाजार गई थी किशोरी 

परिजनों द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, किशोरी 2 अप्रैल को घर से कठिरांव बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर वाराणसी शहर ले गया है। आरोपी ने कथित तौर पर फोन पर परिजनों से बात करते हुए किशोरी को अपने साथ ले जाने की बात स्वीकार की है|

पहले भी युवक के द्वारा किशोरी को दी गई थी धमकी

परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी युवक पहले से किशोरी को फोन कर परेशान करता था। कुछ महीने पहले इसकी शिकायत आरोपी के परिवार से भी की गई थी। उस समय आरोपी ने किशोरी का अपहरण करने की धमकी दी थी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) (अपहरण) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है और उसकी तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

फूलपुर पुलिस ने किशोरी के बरामदगी के लिए गठित की टीम

फुलपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की बरामदगी उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी किशोरी की बरामदे की जल्द हो इसलिए टीम गठित कर ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!