कौशाम्बी।UP के कौशाम्बी जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला प्रकाश में आया है, सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन खड़ी ट्रेेलर से जा टकराई।हादसे में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है, घटना के बाद की पुकार से आसपास काम हो पूरी तरह गमगीन हो गया।

कौशांबी के डोरमा हाईवे पर हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप में बड़ी संख्या में दर्शनार्थी सवार थे, जो किसी धार्मिक स्थल से लौट रहे थे या दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान डोरमा हाईवे पर खड़े एक ट्रेलर से पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने कि घायलों की मदद

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए जाम रहा हाईवे

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात को सुचारु करने का प्रयास शुरू कर दिया है। हादसे के कारण डोरमा हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात आंशिक रूप से बाधित रहा, जिससे कुछ समय के लिए जाम लग गया।

घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद से ही स्थानीय प्रशासन के द्वारा राहत बचाव कार्य जारी है और पूरे मामले की जांच भी की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!