khabarilaal news desk
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने शिष्टाचार भेंट कर पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं एवं आवश्यक परियोजनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
भेंट के दौरान विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, सड़क निर्माण, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, पेयजल आपूर्ति तथा विद्युत व्यवस्था सहित क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास एवं सुशासन के नए आयाम कर रहा स्थापित-विधायक डॉ. अवधेश सिंह
विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा एवं आमजन के हित में लगातार कार्य कर रही है, जिसका लाभ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र को मिल रहा है।
क्षेत्र के विकास और क्षेत्रवासियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता -विधायक डॉ. अवधेश सिंह
उन्होंने पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के विकास और क्षेत्रवासियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर जनसेवा एवं विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प भी दोहराया।
Comments (0)