वाराणसी। काशीपुर -जगरदेवपुर रोड वाराणसी स्थित पायनियर कॉनवेंट स्कूल का कक्षा-10 का परिणाम शत -प्रतिशत रहा। शरद यादव ने 95% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, स्वाति सिंह ने 91.6% अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान एवं रिमझिम पटेल ने 89.20% अंक प्राप्त करके विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अध्यापकों के निर्देशानुसार स्वअध्ययन पर विशेष ध्यान
प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय के लिए गौरव की बात है कि अधिकतम विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। सभी टॉपर्स का कहना है कि कक्षा 10 में उन्होंने किसी भी प्रकार की कोचिंग का सहारा नहीं लिया बल्कि उन्होंने सिर्फ कक्षा में पढ़ाई करने के पश्चात अध्यापकों के निर्देशानुसार स्वअध्ययन पर विशेष ध्यान दिया।
Link Copied to Clipboard!
Comments (0)