नोएडा । जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया।इस अवसर पर UP राज्यपाल आनंदीबेन पटेल केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू UPCM योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में की गई।
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर PM ने जताई चिंता
पश्चिम एशिया में एक महीने से चल रहे युद्ध पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि युद्ध की वजह से कई देशों में खाने-पीने का सामान पेट्रोल डीजल गैस खाद जैसी कई जरूरी वस्तुओं का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है देशवासियों की ताकत के भरोसे हमारा भारत पूरी शक्ति से इसका मुकाबला भी कर रहा है और अन्य देश भी इस संकट का सामना करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाले राज्य में शामिल हुआ उत्तर प्रदेश
वहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय विकसित अप प्रारंभ कर रहा है उत्तर प्रदेश अब सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाले राज्य में शुमार हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना युवाओं के भविष्य को नई दिशा और व्यापक अवसर प्रदान करेगी वहीं प्रधानमंत्री ने भव्य एयरपोर्ट के लिए सभी को बधाई दिया।
भाजपा सरकार में बदली नोएडा की सूरत
जेवर एयरपोर्ट से सपा पर जमकर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नोएडा को सपा ने अपनी लूट का एटीएम मशीन बनाकर रख दिया था। लेकिन आज BJP की सरकार ने इस नोएडा को बदल कर रख दिया है और अब नोएडा यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन कर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि 24 से 2014 तक यही हवाई अड्डा फाइलों में दबा रहा सपा सरकार ने एयरपोर्ट के विस्तार के लिए कोई कदम नहीं उठाया लेकिन अब भाजपा सरकार में न्यू रख दी है और अब वही हवाई अड्डा शुरू भी कर दिया गया है।
भारत लगातार विकास की तरफ अग्रसर -प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सबसे अधिक कच्चा तेल उन्ही देशो से मंगाता है जो इस समय युद्ध से प्रभावित है सरकार उस क्षेत्र में लगातार काम कर रही है जिससे सामान्य परिवारों और किसी किसान तथा गरीब भाई बहनों पर बोझ न पड़ने पाए जब पूरा देश संकट से जूझ रहा है ऐसे समय में भी भारत अपने निरंतर विकास की तरफ अग्रसर है।
Comments (0)