Khabarilaal news desk 

वाराणसी।सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसन्तपुर (चकदुल्ला) में मंगलवार की रात मिले 24 वर्षीय रोहित सोनकर के शव के पीएम होने के दो दिन बाद भी पीएम रिपोर्ट जहां थाने नही पहुच सकी। वही घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।

केराकत थाना क्षेत्र के घोड़दौड़ निवासी रोहित का औंधे मुंह मिला था शव

बताते चलें कि जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के घोड़दौड़ निवासी रोहित का औंधे मुंह मिले शव को पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद रात में ही पीएम भेज दिया था। वही चोट के निशान व मुख्य मार्ग से काफी दूर सुनसान स्थान पर शव मिलने पर हत्या का आरोप लगाकर 5 घण्टे तक चक्का जाम भी कर दिया था।

पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की कही गई बात

काफी मशक्कत व आश्वासन के बाद अधिकारियों के हस्तक्षेप पर जाम समाप्त हुआ। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही गई थी। लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी पीएम रिपोर्ट थाने न पहुचने से ग्रामीणों के साथ सिंधोरा मे स्थित मृतक के रिश्तेदार भी पुलिसिया कार्रवाई पर संदेह व्यक्त करने लगे है। इस बाबत थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक पीएम रिपोर्ट नही आई। इसलिये कैसे मौत हुई, कुछ कह नही सकते।

मौत के बाद पीएम रिपोर्ट में देरी चर्चाओं का दौर

दूसरी तरफ सिंधोरा स्थित उनके रिश्तेदारों का कहना है कि घटना के बाद से ही उसकी मोबाइल का गायब होना, चोटे के गहरे घाव व सुनसान स्थान पर शव का मिलना हत्या की तरफ ही इंगित कर रही है। वही सुभासपा नेता भी घटना के बाद पुलिस की निष्क्रियता को लेकर आक्रोश है उनका कहना है कि जब पीएम आने में इतनी देर आएगी तो घटना की तह तक कब पहुचेंगे?वही घटना को लेकर हर ग्रामीण व चक्का जाम करने वालों में मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं दूसरी दिन भी होती रही।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!