Khabarilaal news desk
वाराणसी ।आर्य महिला इण्टर कॉलेज चेतगंज वाराणसी में सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष कार्यक्रम के अवसर पर शिव पुराण पर आधारित जनपद स्तरीय काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों की रही उपस्थिति
इस कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में राजकीय हाई स्कूल सगहट वाराणसी के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार चौरसिया, पीएमश्री राजकीय क्वींस इण्टर कॉलेज वाराणसी के शिक्षक राजेश उपाध्याय उपस्थित रहे।इस काव्य प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कुल 33 प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर आर्य महिला इण्टर कालेज की वैष्णवी मिश्रा, द्वितीय स्थान पर कस्तूरबा बालिका इण्टर कालेज वाराणसी की मोनी प्रजापति तथा तृतीय स्थान पर पीएमश्री राजकीय क्वींस इण्टर कालेज की जिगर पाण्डेय रहीं।
प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रतिभा यादव तथा नोडल अधिकारी रमाशंकर यादव के द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रतिभा यादव ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल लालपुर सेवापुरी वाराणसी के रमाशंकर यादव, विद्यालय की शिक्षिका अनुराधा राय तथा अन्य विद्यालयों की मार्गदर्शी शिक्षिकायें में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इन प्रमुख लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर गीता सिंह मौर्य ने तथा धन्यवाद ज्ञापित प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रतिभा यादव ने किया। इस कार्यक्रम का संयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।
Comments (0)