वाराणसी।सिंधोरा पुलिस के द्वारा दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने वाले युवक को मंगलवार को धर दबोचा। वह परीक्षा के समय से ही दीवार फांद कर भाग गया था।

विदित हो कि 6 मार्च को एस.बी. इंटर कॉलेज, बूची स्थित परीक्षा केंद्र पर यू.पी. बोर्ड की भौतिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित थी। परीक्षा के दौरान कक्ष संख्या 08 में अनुक्रमांक 2259580522 के अभ्यर्थी के आधार कार्ड के फोटो में विसंगति पाई गई। प्रवेश पत्र के होलोग्राम के आधार पर प्रवेश दिया गया था, परंतु कक्ष निरीक्षक द्वारा आधार कार्ड के फोटो का मिलान करने पर अभ्यर्थी की पहचान सत्यापित नहीं हो सकी।

इस दौरान कक्ष निरीक्षक द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त कक्ष संख्या 08 के प्रथम तल से कूदकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने धारा 318(4), 319(2) बीएनएस एवं धारा 6/13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2024 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था।

मंगलवार को थाना सिंधौरा पुलिस अभ्यर्थी के स्थान पर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से परीक्षा देने में वांछित अभियुक्त वैभव सिंह पुत्र प्रवीण कुमार सिंह, निवासी ग्राम फत्तेपुर ताड़ी, थाना फूलपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!