khabarilaal news desk

वाराणसी | फूलपुर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना से उत्पन्न विवाद में   मनीष सिंह 38 वर्ष की पीट-पीटकर हत्या करने आरोपित राजेश प्रजापति व बृजेश प्रजापति को गुरुवार को  गिरफ्तार जेल भेज दिया। 

फूलपुर पर  धारा 190, 191(2), 103(2), 324(5), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था मुकदमा

एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार ने बताया कि फूलपुर के  घमहापुर में 26 अप्रैल को एक अनियंत्रित कार द्वारा एक महिला को टक्कर लगने के उपरांत आक्रोशित परिजनों/ग्रामीणों द्वारा कार चालक मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उक्त घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर  धारा 190, 191(2), 103(2), 324(5), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए डीसीपी व एडीसीपी गोमती ज़ोन लगातार मामले की कर रहे थे मानीटरिंग

घटना की गम्भीरता को देखते हुए डीसीपी व एडीसीपी गोमती ज़ोन लगातार मामले मानीटरिंग कर रहे थे। उसी क्रम में 28 अप्रैल  को 4 अभियुक्तो मनोज प्रजापति, हरिश्चन्द्र राजभर, योगेन्द्र प्रजापति एवं अभिषेक उर्फ बुद्धू— को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 3 मई को फरार अभियुक्तों को आश्रय देने वाले 5 अभियुक्त किशन कुमार, आशीष कुमार,  अजय कुमार,  प्रदीप भारद्वाज  एवं शिव मोहन राजभर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

पूर्व में भी हो चुकी है कई अभियुक्तों की गिरफ्तारी

फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों को 4 मई  को थाना फूलपुर एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त आशीष राजभर  तथा मनीष राजभर पुत्र निवासीगण ग्राम घमहापुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से  एक-एक  तमंचा .315 बोर एवं एक-एक  जिंदा कारतूस बरामद हुआ था।

5 मई को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों को शरण देने वाले 04 अभियुक्त को किया गया था गिरफ्तार

5 मई को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों को शरण देने वाले 04 अभियुक्त— शिवचन्द प्रसाद, मुकुन्द लाल , किसन पुत्र बिरजू एवं गणेश कुमार  को गिरफ्तार किया गया था।

अभियुक्त नागेंद्र राजभर एवं गोविंद राजभर ने न्यायालय में किया था आत्मसमर्पण

8 मई को पुलिस द्वारा लगातार दी जा रही दबिश एवं अन्य पुलिस कार्यवाहियों के दबाव में आकर 50 हजार  के इनामिया अभियुक्त नागेंद्र राजभर एवं गोविंद राजभर ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।इसी क्रम में 21 मई को फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में  पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कठिराव तिराहे के पास से विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त राजेश प्रजापति  तथा बृजेश प्रजापति निवासीगण घमहापुर को गिरफ्तार किया गया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!