वाराणसी।फूलपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
पिता का आरोप -गांव का ही है भगाने वाला युवक
वाराणसी की फूलपुर पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग पुत्री को गांव के ही एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर शादी के उद्देश्य से भगा ले जाया गया है। घटना के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका।
पहले से छात्रा के संपर्क में था आरोपीय युवक
बताया गया कि छात्रा कक्षा 10 की छात्रा है और स्थानीय इंटर कॉलेज में पढ़ाई करती है। परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक का पहले से ही छात्रा से संपर्क था, जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने उसके घर जाकर शिकायत भी की थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
शिकायत लेकर पहुंचे पिता को आरोपी के परिजनों ने दी जान से मारने की धमकी
घटना की रात परिजन सोए हुए थे, सुबह उठने पर छात्रा घर में नहीं मिली। इसके बाद परिजन उसे खोजने के लिए विभिन्न स्थानों पर गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली तो परिजन आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुचे तो आरोपी के पिता ने लात मुक्का से मारकर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिए ।पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता पुत्र के खिलाफ धारा137(2),87,115(2),351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर किया।
Comments (0)