वाराणसी।फूलपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक युवती को महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैथौली गांव निवासी सोनू उर्फ मंजरी 21 वर्ष पत्नी आशीष निवासी कैथौली फूलपुर सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थीं।परिजनों द्वारा इसकी सूचना फूलपुर थाने पर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने तत्काल टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। बाबतपुर चौकी इंचार्ज विजय कुमार कुशवाहा एवं मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक अनुराधा मौर्या ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से युवती की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर युवती को जनपद जौनपुर स्थित उसके मायके से बरामद कर लिया। इसके बाद उसे थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
Comments (0)