वाराणसी।चौबेपुर थाना पुलिस ने तकनीक के प्रभावी उपयोग से एक सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुई मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा है। 

असरदार साबित हो रहा CEIR पोर्टल

जानकारी के अनुसार पुलिस ने CEIR सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल की मदद से 1 जनवरी 2026 से 28 मार्च 2026 के बीच कुल 14 एंड्रॉयड मोबाइल फोन ट्रेस किए।

बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग ढाई लाख

बरामद किए गए इन मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है। मोबाइल वापस मिलने पर उनके मालिकों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई और उन्होंने चौबेपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

मिशन में शामिल पुलिस की टीम 

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चंद्रमोहन यादव, आरक्षी शशि सरोज तथा महिला आरक्षी अंजलि और योगेंद्र दीवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

क्या कहते हैं उपनिरीक्षक चंद्रमोहन यादव

उपनिरीक्षक चंद्रमोहन यादव ने बताया कि CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल को ब्लॉक कर ट्रैक किया जाता है, जिससे उनकी लोकेशन का पता लगाकर बरामदगी संभव हो पाती है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। चौबेपुर पुलिस की इस पहल को क्षेत्र में काफी सराहा जा रहा है और यह अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हो रही है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!