Khabarilaal News Desk :
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा 1990 के दशक का दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उस दौर में जब राजनीति में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बेहद सीमित था, तब नरेंद्र मोदी नेताओं को ईमेल और डिजिटल माध्यमों से परिचित कराने की कोशिश कर रहे थे।
‘किसके पास ईमेल आईडी है?’ सवाल सुनकर छा गया सन्नाटा
शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक, भोपाल में पार्टी की एक बैठक के दौरान नरेंद्र मोदी ने पूछा था, “किसके पास ईमेल आईडी है?” उस समय कई नेताओं के लिए यह नई चीज थी और कमरे में मौजूद लोग एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे।
‘ईमेल’ को समझ लिया ‘फीमेल’
चौहान के अनुसार, दिवंगत बीजेपी नेता बाबूलाल गौर ने मजाकिया अंदाज में पूछा था, “नरेंद्र भाई, आप किस फीमेल-फीमेल की बात कर रहे हैं?” इस टिप्पणी के बाद बैठक में मौजूद लोग हंस पड़े।
मोबाइल फोन को माना जाता था ‘फाइव-स्टार कल्चर’
शिवराज ने कहा कि उस समय राजनीति में तकनीक को लेकर झिझक थी। कई कार्यकर्ता मोबाइल फोन को ‘फाइव-स्टार कल्चर’ मानते थे और टेक्नोलॉजी को अपनाने को लेकर सतर्क रहते थे।
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में साझा किया अनुभव
यह किस्सा चौहान ने अपनी पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम के दौरान साझा किया। उनकी किताब में प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करने के अनुभवों का जिक्र किया गया है।
कार्यक्रम में एम वेंकैया नायडू और एच डी देवगौड़ा भी मौजूद रहे।
Comments (0)