Khabarilaal News Desk :
Prateek Yadav के निधन ने पूरे राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर पैदा कर दी है। 38 साल की उम्र में उनका अचानक निधन हुआ, लेकिन उनकी जिंदगी सिर्फ राजनीति से नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी और Aparna Yadav के साथ रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रही।
10वीं क्लास में हुआ था प्यार
प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। अपर्णा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें 10वीं क्लास में ही प्रतीक से प्यार हो गया था। दिलचस्प बात यह थी कि कई साल तक उन्हें यह पता ही नहीं था कि प्रतीक, Mulayam Singh Yadav के बेटे हैं।
8 साल रिलेशनशिप के बाद की शादी
दोनों ने करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2011 में शादी कर ली। उनकी शादी में राजनीति, व्यापार और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं।
2026 में तलाक की खबरों से मचा था हड़कंप
जनवरी 2026 में प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपर्णा यादव से तलाक लेने की बात कही थी। उन्होंने रिश्तों में तनाव और मानसिक परेशानियों का जिक्र किया था। हालांकि बाद में वह पोस्ट डिलीट कर दी गई और परिवार की तरफ से कहा गया कि अकाउंट हैक हुआ था।
बाद में बोले थे- ‘ऑल इज वेल’
कुछ समय बाद प्रतीक यादव ने खुद सफाई देते हुए कहा था कि अपर्णा की राजनीतिक व्यस्तताओं के कारण वह बाहर रहती हैं, लेकिन परिवार में सब ठीक है—"ऑल इज वेल"।
क्या करते थे प्रतीक यादव?
ब्रिटेन के University of Leeds से MBA करने वाले प्रतीक यादव रियल एस्टेट बिजनेसमैन थे। साथ ही फिटनेस के क्षेत्र में भी उनकी अलग पहचान थी। लखनऊ में उनका जिम काफी मशहूर था।
कैसे हुई मौत?
बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
Comments (0)