Khabarilaal News Desk :
Prateek Yadav की मौत के बाद उठ रहे तमाम सवालों के बीच अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि प्रतीक यादव के शरीर पर किसी भी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।
तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
लखनऊ के King George's Medical University में तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। टीम का नेतृत्व डॉ. मौसमी सिंह ने किया, जबकि फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. अनूप कुमार रायपुरिया और डॉ. फातिमा हर्षा भी शामिल रहीं। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
शरीर पर नहीं मिले चोट या संघर्ष के निशान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रतीक यादव के शरीर पर किसी तरह की चोट, संघर्ष या हिंसा के निशान नहीं पाए गए। इससे पहले कुछ दोस्तों ने शरीर पर चोट और बॉडी नीली पड़ने का दावा किया था, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई।
हार्ट और बिसरा रखा गया सुरक्षित
डॉक्टरों ने प्रतीक यादव का हार्ट सुरक्षित रख लिया है ताकि जरूरत पड़ने पर दोबारा जांच की जा सके। साथ ही बिसरा भी सुरक्षित रखा गया है, जिससे यह पता लगाया जाएगा कि शरीर में किसी प्रकार का विषैला तत्व तो मौजूद नहीं था।
सस्पेक्टेड पॉइजनिंग से अस्पताल का इनकार
सिविल अस्पताल प्रशासन ने साफ किया है कि उन्होंने कभी भी "सस्पेक्टेड पॉइजनिंग" की बात नहीं कही। अस्पताल निदेशक G. P. Gupta ने बताया कि सुबह मेडिकल टीम जब घर पहुंची तो प्रतीक यादव के शरीर में कोई प्रतिक्रिया नहीं थी। बाद में अस्पताल लाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मौत की असली वजह अभी भी रहस्य
हालांकि प्राथमिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत की सटीक वजह अब फाइनल जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी।
Comments (0)