Khabarilaal News Desk :

प्रयागराज -  के Nawabganj थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 110 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच युवती कई घंटों से टावर की सबसे ऊपरी चोटी पर बैठी रही, जिससे पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सुबह-सुबह शुरू हुआ ‘शोले’ जैसा मंजर

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 7 बजे की है। स्थानीय ग्रामीणों ने जब नवाबगंज इलाके में स्थित एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर एक युवती को चढ़ते देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर जाकर बैठ गई और उसने अपने चेहरे को कपड़े से पूरी तरह ढक रखा जिससे उसकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया।

कड़ी धूप और पहचान का संकट

मई की भीषण गर्मी में जहां तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, वहीं युवती कई घंटों से लोहे के तपते टावर पर बैठी है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसकी पहचान सुनिश्चित करना है क्योंकि वह काफी ऊंचाई पर है और उसका चेहरा ढका हुआ है।

स्थानीय लोग भी यह बताने में असमर्थ हैं कि युवती आसपास के इलाके की है या कहीं बाहर से आई है।

ड्रोन कैमरे का लिया गया सहारा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ड्रोन कैमरे मंगवाए हैं ताकि युवती की क्लोज-अप तस्वीरें लेकर उसकी पहचान की जा सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी कई टीमें

प्रशासन ने एहतियातन Fire Brigade और मेडिकल टीम को भी मौके पर बुला लिया है। टावर के नीचे सुरक्षा जाल बिछाने की तैयारी की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।साथ ही पुलिस आसपास के गांवों के प्रधानों और स्थानीय मुखबिरों के जरिए लापता युवतियों की जानकारी भी जुटा रही है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!