वाराणसी | उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रमोद वर्मा के सयोजन में अधिक मास में भगवान पुरुषोत्तम से पूरे विश्व, अपनी काशी और भारत देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। पूरे विश्व में वर्तमान में जो स्थिति बनी हुई है, उसे ध्यान में रखते हुए समाज के हर वर्ग की खुशहाली की कामना की गई। सभी लोगों के स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने हेतु पूजा-अर्चना की गई।"
भारत में पर्व एवं त्योहार आस्था एवं संस्कृति के प्रतीक
भारत में पर्व एवं त्योहार आस्था एवं संस्कृति के प्रतीक हैं। उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने के लिए सदैव प्रयासरत रहती है, जिससे काशी की गंगा-जमुनी तहजीब और सद्भाव जीवित रहे। भारत की वैदिक गणना चंद्र एवं सूर्य पर आधारित है। दोनों की गणना के अंतर के कारण प्रत्येक 3 वर्ष पर अधिक मास का योग आता है, जिसके अधिपति भगवान विष्णु जी हैं।
हौज कटोरा स्थित पुरुषोत्तम भगवान मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन
इस वर्ष अधिक मास प्रारंभ होने पर भाईचारा कमेटी द्वारा दिनांक 20 मई को हौज कटोरा स्थित पुरुषोत्तम भगवान मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन किया गया,इस अवसर पर 33 मालपुआ सहित समस्त पूजन सामग्री, पान, दीपक, केला एवं तुलसी की माला भगवान को अर्पित की गई।"
तपती गर्मी एवं विश्व में शांति सबका कल्याण हो सभी लोग में हो. सद्भावना
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, प्रमोद वर्मा महेश चंद्र महेश्वरी अमिताभ दीक्षित आकाश त्रिपाठी अरुण सोनी अजय श्रीवतास्तव बैजनाथ प्रसाद उर्फ घुटूर प्रेमदीप तिवारी मनोज वर्मा मन्नू सुनील सिंह अशोक विश्वकर्मा सुनील चतुर्वेदी अनिल जायसवाल राजकुमार कुशवाहा अमीर हैदर भोलू,किशन यादव,संजय जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे.!!
Comments (0)