khabarilaal news desk
वाराणसी। श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय राजकीय चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं उनके तीमारदारों को वर्तमान में पड़ रहे भीषण चिलचिलाती गर्मी एवं हीट वेव से बचाव एवं सुविधा हेतु सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं। मंडलीय अपर निदेशक/प्रमुख अधीक्षक, एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय डॉ बृजेश कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सालय परिसर में विभिन्न स्थलों/वार्ड/ इमेरजेन्सी/रैनबसेरा/ब्लड बैंक व चिकित्सालय परिसर) पर 14 वाटर कूलर लगे है, जो सभी क्रियाशील है, जिससे चिकित्सालय में भर्ती मरीजों एवं ओ०पी०डी० में आये मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी शुद्ध शीतल पेयजल सुलभ हो रहा है।
हीट वेव से बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में लगाये गये है,शेड
इसके अतिरिक्त 09 केन्ट आर0ओ0 चिकित्सालय के विभिन्न विभागोंमें लगाये गये है जो सभी क्रियाशील है। वर्तमान में पड़ रही चिलचिलाती धूप एवं बढ़ते हुए गर्मी से उत्पन्न हुए हीट वेव से बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में शेड लगाये गये है, जिससे मरीजों व उनके परिजनों के साथ-साथ चिकित्सालय कर्मियों को भी चिकित्सालय के लगभग सभी स्थानों पर जाने-आने हेतु समुचित छाया उपलब्ध है।
मरीज के सुविधा हेतु हर जगह पर्याप्त मात्रा में व्हील चेयर तथा स्ट्रेचर की व्यवस्था
उन्होंने बताया कि चिकित्सालय के इमेरजेन्सी, ओ०पी०डी०, इमेरजेन्सी वार्ड के साथ-साथ अन्य वार्डों में आने वाले प्रत्येक मरीज के सुविधा हेतु हर जगह पर्याप्त मात्रा में व्हील चेयर तथा स्ट्रेचर की व्यवस्था की गयी है और मरीजों को उसे उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही साथ इसके अतिरिक्त स्ट्रेचर व व्हील चेयर कमरा नं0 09 में पर्याप्त मात्रा में मरीजों के लिए उपलब्ध है एवं उसी रूम में मरीजों के सुविधा हेतु पूछताछ केन्द्र बनाया गया है।
चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के सुविधा हेतु एक हेल्प डेस्क काउन्टर
चिकित्सालय के ओ०पी०डी० व इमेरजेन्सी में आगंतुक मरीज व उनके परिजनों के लिए पर्याप्त संख्या में नये थ्री सीटर लगाकर उनके लिए की गयी है। चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के सुविधा हेतु एक हेल्प डेस्क काउन्टर बनाया गया है जहां पर वह चिकित्सालय द्वारा प्रदत्त सुविधाओं एवं उनकी भौतिक स्थित का जानकारी प्राप्त कर उपचार करा रहे है एवं हेल्प डेस्क काउन्टर पर बैठे कर्मचारी द्वारा मरीज के आने पर चिकित्सक के पास उसे ले जाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इमेरजेन्सी विभाग में ओ०आर०एस० काउन्टर द्वारा मरीजों के आवश्यकतानुसार ओ०आर०एस० घोल उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में वार्डों में भी ओआरएस पाउडर मरीजों के उपयोग हेतु उपलब्ध है।
हीट वेव से ग्रसित मरीजों के त्वरित उपचार हेतु एक कोल्ड रूम की स्थापना
डॉ बृजेश कुमार ने बताया कि हीट वेव से ग्रसित मरीजों के त्वरित उपचार हेतु एक कोल्ड रूम की स्थापना की गयी है, जहाँ हीट वेव से ग्रसित मरीज को भर्ती कर उसका समुचितउपचार किया जा रहा है। जिसमें मल्टीपैरा मानिटर के साथ कोल्ड वाटर बॉथ टब, आईस पैक, रेक्टल थर्मामीटर, ओ०आर०एस० पाउडर के साथ पर्याप्त मात्रा में औषधियों व लॉजिस्टिक की व्यवस्था की गयी है। मरीजों की बेहतर सुविधा व उपचार हेतु चिकित्सालय के अन्य चिकित्सकों के साथ-साथ इमरजेन्सी कक्ष में प्रत्येक शिफ्ट में 4-4 अतिरिक्त चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मी को तैनात किये गये है जो आने वाले समस्त मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे है।
Comments (0)