वाराणसी।गॉस्पर एंपावर फाउंडेशन मुर्दहा के तत्वावधान मे संस्था द्वारा मुख्य अतिथि हरहुआ खण्ड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा की उपस्थिति में 48 ग्रामीण वनवासी महिलाओं को प्रेशर कुकर बांटा गया। 

गरीबों के लिए गांस्पर एंपावर फाउंडेशन की एक छोटी सी पहल

संस्था का सोच है उज्ज्वला गैस तो सरकार मदद कर ही रही है गैस सिलेंडर के साथ साथ कम समय में खाना पकने और ईंधन की बचत करने के लिए एक छोटी सी पहल की शुरुआत की गई, कुकर पाकर महिलाएं काफ़ी खुश हुई महिलाओं का कहना था अभी हमारे घर में चावल दाल बटलोही में ही बनता हैं, प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करना हमारे लिए बहुत ही अच्छा है आज गैस सिलेंडर की समस्या को देखते हुए हमारे लिए इसका मिलना बहुत ही लाभदायक है।

गरीबो के हित में हमेशा तत्पर रहती है संस्था 

मुख्य अतिथि ने कहा संस्था गरीबो के हित में हमेशा तत्पर रहती है जहां तक संभव होगा हमारे द्वारा भी इस तरफ के कार्यों में पूरा सहयोग किया जाएगा। इस कार्य को तत्परता से करने में संस्था से अभिषेक मिश्रा, जड़वती देवी, अंजू देवी, सीमा सिंह, अतुल यादव एवं अन्य साथियों का सहयोग लगातार रहता है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery