Khabarilaal News Desk :
सीबीएसई 12वीं की स्कैन उत्तर पुस्तिका देखने की प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय पर कड़ा हमला बोला है।
“मेलोडी खाओ और खुश हो जाओ” बयान से हमला तेज
प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि छात्रों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार मंत्री पद पर बने हुए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “मेलोडी खाओ और खुश हो जाओ, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भूल जाओ।”
उनका कहना है कि छात्रों को मानसिक तनाव दिया जा रहा है और भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, लेकिन कोई जवाबदेही तय नहीं की जा रही।
CBSE पोर्टल पर छात्रों को परेशानी
दरअसल, CBSE 12वीं की स्कैन कॉपी देखने के लिए 19 से 23 मई तक आवेदन प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। लेकिन कई छात्रों ने शिकायत की कि पोर्टल बार-बार क्रैश हो रहा है और भुगतान के बावजूद आवेदन कन्फर्म नहीं हो रहा।
वहीं CBSE की ओर से कहा गया है कि पोर्टल सही तरीके से काम कर रहा है और बड़ी संख्या में आवेदन सफलतापूर्वक जमा किए गए हैं।
सियासी बयानबाजी तेज
इस मामले के बाद एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर राजनीति गर्मा गई है। विपक्ष लगातार सरकार से जवाबदेही तय करने और छात्रों की समस्याओं को हल करने की मांग कर रहा है।
Comments (0)