khabarilaal news desk

 वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में पूर्वांचल विकास निधि राज्यांश/जिलांश, क्रिटिकल गैप्स योजना और त्वरित आर्थिक विकास योजना से संबंधित निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत समीक्षा शनिवार को विकास भवन सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने सीएमआइएस पोर्टल और समय सीमा से विलंबित चल रही परियोजनाओं की गहन समीक्षा कार्यदायी संस्थावॉर की। इसके अलावा उन्होंने विलंबित परियोजनाओं की स्वीकृत धनराशि, अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष भौतिक प्रगति रिपोर्ट की जानकारी भी ली। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधको से कहा कि विशेष रुचि लेकर विलंब से चल रही परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के प्रभावी प्रयास करें।

टेंडर प्रक्रिया में देरी को लेकर यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता पर जताई नाराज़गी

जिलाधिकारी ने परियोजना के लिए जमीन न मिलने और टेंडर प्रक्रिया में देरी को लेकर यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि जिस परियोजना के निर्माण कार्य में यदि कोई बाधा उत्पन्न होती है तो उसे तत्काल हमे अवगत कराए, ताकि मामले का निस्तारण सुनिश्चित हो सके।कहा कि लम्बित प्रकरणों को शीघ्र संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर चर्चा कर एक अलग से बैठक करा लिया जाए। 

बैठक में कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधक/अधिकारी मौजूद रहे मौजूद

बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह,लोक निर्माण विभाग (निर्माण और प्रांतीय खंड), सीएन्डडीएस, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, यूपी सिडको, यूपीपीसीएल, यूपी एग्रो, बिजली विभाग और नगर निगम सहित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं के विकास कार्यों से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधक/अधिकारी मौजूद रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!