Khabarilaal news desk 

वाराणसी।पिंडरा ब्लॉक मुख्यालय मंगारी के सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। जिसमें पूर्व में हुए कार्यो का अनुमोदन होने के साथ मनरेगा और क्षेत्र पंचायत से लगभग साढ़े चार करोड़ के प्रस्ताव आये। 

नाली खड़ंजा के साथ ओपेन जिम के लिए आये ज्यादातर प्रस्ताव

क्षेत्र पंचायत की बैठक पूर्व निर्धारित समय 11बजे से शुरू होकर 3 बजे तक चली। जिसमे पूर्व में हुए कार्यो को पढ़कर सदस्यों को सुनाया गया जिसपर सहमति मिलने पर आगे की कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के बाबत जानकारी दी गई। तत्पश्चात सदस्यों द्वारा मनरेगा के तहत 3 करोड़ रुपए के प्रस्ताव व क्षेत्र पंचायत के तहत विकास कार्यो के लिए एक करोड़ 50 लाख के प्रस्ताव आये। 

प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा प्रस्ताव का कार्य

प्रस्ताव के बाबत सदस्यों के बीच चर्चा हुई। जिसपर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविशंकर सिंह ने कहाकि प्राथमिकता व धन के उपलब्धता के आधार पर प्रस्ताव के तहत आये कार्यो को किया जाएगा। जिसमे सभी सदस्यों के कार्यो पर विचार होगा।बैठक के दौरान सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट, खड़ंजा , नाली व ओपन जिम के बाबत ज्यादातर मामले आये। 

बैठक के दौरान इन प्रमुख अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति 

इस दौरान बीडीओ देवेंद्र सिंह,एडीओ पंचायत अशोक चौबे,एडीओ एसटी कैलाश यादव, सीडीपीओ आशीष वर्मा, आपूर्ति निरीक्षक प्रदीप शुक्ला, पशु चिकित्सा अधिकारी प्रतिमा, बीईओ अखिलेश यादव समेत अनेक विभागों के अधिकारियों के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!