वाराणसी।पिंडरा विकास खण्ड के मॉडल ग्राम रसूलपुर में विश्व टीबी दिवस के पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के लोगों को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक करना,समय पर जांच को बढ़ावा देना तथा पूर्ण उपचार सुनिश्चित करना रहा।
आपको बता दें कि कार्यक्रम के दौरान टीबी के लक्षणों—जैसे लगातार खांसी, वजन घटना, बुखार आदि के बारे में डाक्टरों के द्वारा विस्तार से बताया गया। साथ ही, निःशुल्क जांच एवं उपचार सेवाओं की जानकारी दी गई और यह संदेश दिया गया कि टीबी का पूरा इलाज संभव है, बशर्ते मरीज नियमित रूप से दवा का सेवन करें।
इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव द्विवेदी, ग्राम प्रधान कैलाश यादव, डॉ अनुपम सिंह, एसटीएस जगदीश सिंह एवं एसटीएलएस सुजीत वर्मा ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की।
Link Copied to Clipboard!
Comments (0)