khabarilaal news desk:-
वाराणसी :-- भारतीय जनता पार्टी के रोहनिया स्थित काशी क्षेत्र मुख्यालय में अब सप्ताह के छह दिन नियमित जनसुनवाई होगी। नई व्यवस्था के तहत विभिन्न जनप्रतिनिधि अलग-अलग दिनों में आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी धर्मेन्द्र राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' व हंसराज विश्वकर्मा करेंगे जनसुनवाई
सोमवार को महापौर अशोक तिवारी, मंगलवार एवं शनिवार को विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र राय, बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' तथा शुक्रवार को राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा जनसुनवाई करेंगे।
सेवापुरी, रोहनिया, पिंडरा,अजगरा,शिवपुर सहित आसपास के विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
इस व्यवस्था से सेवापुरी, रोहनिया, पिंडरा,अजगरा, शिवपुर सहित काशी क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले फरियादियों को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखने की सुविधा मिलेगी। पार्टी का उद्देश्य जनसुनवाई को अधिक प्रभावी और जनसुलभ बनाकर आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने मुख्यालय की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण,व्यवस्था में लगे लोगों को दिए आवश्यक निर्देश
उधर, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया शुक्रवार को पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने पूर्व निर्धारित समय पर रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई कक्ष,मीटिंग हॉल,बैठक कक्ष, कार्यालय मंत्री कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े सभी तलों के कमरों का निरीक्षण किया।
कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था,पेयजल, जनसुविधाओं और प्रशासनिक प्रबंधन को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश
कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था,पेयजल, जनसुविधाओं और प्रशासनिक प्रबंधन को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश संबंधित लोगों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक को बेहतर वातावरण और त्वरित सुविधा उपलब्ध कराना संगठन की प्राथमिकता है।
Comments (0)