वाराणसी | हरहुआ स्थित राजेश्वरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्राओं ने महिला अधिकार, आरक्षण और सशक्तिकरण पर विचार रखे। प्रबंधक डॉ. राघवेन्द्र नारायण सिंह ने छात्राओं को जागरूक और शिक्षित बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षक व स्टाफ उपस्थित रहे।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

बताते चले की क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राजेश्वरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं के बौद्धिक विकास और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला आरक्षण, अधिकारों तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। छात्राओं ने अपने लेखों के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि कानूनी सशक्तिकरण महिलाओं की स्थिति को समाज में और मजबूत बना सकता है।

प्रतियोगिताओं का उद्देश्य देश के कानूनों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना-डॉ. राघवेन्द्र नारायण सिंह

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. राघवेन्द्र नारायण सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य उन्हें देश के महत्वपूर्ण कानूनों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जब बेटियां शिक्षित और जागरूक होंगी, तभी समाज का समग्र विकास संभव होगा।इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षक वर्ग और स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और छात्राओं के उत्साह की सराहना की गई।

#news
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!